दुमका, नवम्बर 22 -- जामा। जामा प्रखंड के टेंगधोवा पंचायत के झामुमो सचिव राजेश किस्कू के पिता छोटो बास्की का निधन गुरुवार को हो गया। जिसकी खबर सुनते ही शुक्रवार को जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी झामुमो कार्यकर्ता राजेश बस्की का घर पहुंच कर शोक संत्पत परिवार को ढाढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार कि तरफ से मिलने वाली हर प्रकार कि सुविधा प्रदान किया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, कोषाध्यक्ष बोदीलाल मरांडी, लुखीराम हांसदा, मथियस मुर्मू आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...