बोकारो, मई 29 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पीडीएस दुकानों पर पारदर्शी राशन वितरण सुनिश्चित करने की पहल की है। झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में झामुमो के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको से मुलाकात की और जून माह में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किए जाने के प्रशासनिक निर्णय का स्वागत किया। झामुमो नेता मंटु यादव ने बताया प्रत्येक पीडीएस दुकान पर झामुमो के दो महिला और दो पुरुष कार्यकर्ता निगरानी के लिए तैनात रहेंगे। जो वितरण प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि राशन लेने के बाद ही कार्डधारी अंगूठा लगाएं। अक्सर देखा गया है कि दुकानदार पहले अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन बाद में पूरा राशन नहीं देते। झामुमो ने स्पष्ट किया है अगर किसी दुकानदार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.