गढ़वा, अगस्त 28 -- गढ़वा। झामुमो कार्यकर्ता करीब अंसारी बुधवार को राजद में शामिल हो गए। वह राजद के प्रदेश कार्यालय रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद क्षेत्र के विधायक संजय सिंह यादव के हाथों राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में समर्पित होकर पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करीब, गुरुबा, किसान, अल्पसंख्यक के मसीहा हैं। उन्होंने जीवन भी गरीबों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनके नीति सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाऊंगा और पार्टी को और सशक्त बनाने का कार्य करूंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...