पाकुड़, मार्च 28 -- पाकुड़िया। प्रखंड के बाबूझूटी निवासी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अली मुहम्मद का दिल का दौरा पड़ने से अचानक शुक्रवार को निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से प्रखंड में शोक की लहर देखी गई। दरअसल अली मुहम्मद बहुत ही नेक दिल इंसान थे और सभी प्रकार के सामाजिक कार्यों में काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वे झामुमो के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य भी थे। उनके निधन पर झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है। वहीं अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, मैनुद्दीन अंसारी, देवीलाल हांसदा, अशोक भगत ने उनकी आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.