पाकुड़, सितम्बर 8 -- महेशपुर। प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलियापोखर झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू उर्फ छोटो के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। अन्द्रियास टुडू अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के कारण पार्टी एवं समाज में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। रविवार को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंची। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि अन्द्रियास टुडू हमेशा पार्टी और समाज के लिए संघर्षशील रहे। उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर झामुमो के जिला सचिव माइकल मुर्मू, फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.