लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रखंड अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में झामुमो कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरू केवल पार्टी के ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मार्गदर्शक हैं। उनके स्वस्थ होने से हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व में ही राज्य के विकास और संगठन की मजबूती संभव है। प्रार्थना सभा में पूर्व केंद्रीय सदस्य समसुद्दीन अंसारी, इसरार अहमद, मोहम्मद अब्दुल खान, ललिन्दर नगेसिया, बीरेंद्र उरांव, राजेश नगेसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.