बोकारो, फरवरी 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। धनबाद में आयोजित झामुमो का स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए जाते समय बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनु एवं केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय का पेटरवार प्रधान कार्यालय में पेटरवार प्रखंड झामुमो कमेटी की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोहर मुर्मू, कृष्णा महतो, राकेश सेठी, मनोज टुडू, गंगाधर महतो, अहसनुल अंसारी, शौकत अंसारी, दीपक गुप्ता, महानंद मुर्मू, कपिल महतो, शिव चरण महतो सहित सैकड़ों की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.