चतरा, जनवरी 12 -- चतरा संवाददाता। झारखंड राज्य के निर्माता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के निर्देश पर चतरा जिला इकाई द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशुम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।साथ ही आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बीच चूड़ा, फल, बिस्किट, कलम और कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और जनसेवा का संदेश दिया गया। जयंती समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा दिशुम गुरु अमर रहें। जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा। जैसे गगनभेदी नारे लगाए। झामुमो जिला अध्यक्ष ज्ञासेन ने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य निर्माण के लिए जो संघर्ष किया, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.