पाकुड़, अगस्त 6 -- झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरूजी के चित्र पर पुष्य अर्पित कर दी श्रद्धांजलि महेशपुर। एक संवाददाता झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झारखंड के पुरोधा, झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद की अगुवाई में आयोजित की गई। जिसमें झामुमो के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के जीवन एवं संघर्ष को याद करते हुए नम आंखों से उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.