साहिबगंज, जून 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। हुल दिवस के मौके पर जिला कमेटी के निर्देश पर झामुमो राजमहल नगर अध्यक्ष मो आजाद और प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान के संयुक्त नेतृत्व में शहर के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के पास स्थापित सिद्धू कानू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह जिला सचिव युवा मोर्चा मो मारूफ उर्फ गुड्डू उपस्थित थे। मौके पर नगर एवं प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर घीसू शेख प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल नगर सचिव स्मित चौरसिया मुर्शीद राजा, विकास यादव अब्दुल कादिर,जय कुमार,सुदर्शन पासवान,कुर्बान शेख, वदूद शेख,आबाद अली,बासुदेव मंडल,खुर्शीद नाजरी, कुद्दूस अंसारी,दिलजान शेख,मो अमीन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन...