गढ़वा, फरवरी 7 -- श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता को अपना समर्थन दिया है। वहीं झामुमो में एक राय नहीं बनने के कारण कई उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार के खिलाफ बगावत कर भाजपा के कई अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनमें प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष विजयलक्ष्मी और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू सिंह की पत्नी सुधा सिंह का नाम शामिल है। वहीं झामुमो की लता देवी, महमूद आलम की पत्नी शमीमा बानो और किरण देवी चुनावी मैदान में एक दूसरे के खिलाफ आमने सामने हैं। कुछ दिन पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं से एक राय बनाने के लिए अनिकेत पैलेस में बैठक भी किया था लेकिन एक राय नहीं बन सकी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.