सिमडेगा, जुलाई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो के द्वारा गुरुवार की शाम चार बजे भाजपा का पुतला दहन किया जाएगा। झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देश के आलोक में कहा गया कि भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई थी। यह न सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है बल्कि झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदधारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...