रांची, जून 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के चार अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच कर कार्मिक विभाग ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने संकल्प जारी किया है। जिन अधिकारियों को आरोप मुक्त किया गया है, उनका नाम प्रवीण कुमार सिंह, वीरेंद्र किडो, सोमनाथ बनर्जी और ब्रजलता है। इन अधिकारियों पर विभिन्न जिलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) या अंचल पदाधिकारी (सीओ) रहते हुए अपने कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। सिमडेगा सदर के बीडीओ रहे प्रवीण कुमार पर कई आरोप लगे थे। इसमें उपायुक्त व भूमि सुधार उप समाहर्ता की अनुमति के बिना अनुसूचित जाति की जमीन का निबंधन करने, दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में समरूपता नहीं रखने, पद का दुरुपयोग करने आदि आरोप शामिल हैं। कार्मिक विभाग द्वारा मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.