कन्नौज, फरवरी 5 -- गुगरापुर,कन्नौज। गुगरापुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवक की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झाड़-फूंक कराने आए चार लोगों ने गंगा तट पर मारपीट और जबरन डुबकियां लगवाने के बाद उसे मृत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। विकास खंड गुगरापुर के गांव अलीपुर जलेसर निवासी स्व. बाबूराम का 24 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार बीते एक सप्ताह से बीमार था। परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए फतेहगढ़ अस्पताल में उसका सिटी स्कैन भी कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसके बड़े भाई ने कन्नौज के पास स्थित गांव मढ़ारपुर के चार लोगों को फोन कर बुलाया। मृतक के मंझले भाई वीरेंद्र के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे चारों लोग गांव पहुंचे और गंगा तट पर झाड़-फूंक शुरू की। इस दौरान उनका भाई पिटाई और कई ब...