देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्लेमेंटाउन स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत एक महिला से झाड़-फूंक और आर्थिक समस्या दूर करने के बहाने लाखों रुपये के सोने की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने क्लेमेंटाउन थाने में डॉक्टर सर्वेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर क्लेमेंटाउन निवासी अनिल कुमार की पत्नी उर्मिला क्षेत्र में स्थित क्लीनिक में 28 अक्टूबर 2025 से रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थीं। आरोप है कि डॉक्टर सर्वेश ने उनकी आर्थिक परेशानी जानकर खुद को झाड़-फूंक करने वाला भी बताया। डॉक्टर ने उर्मिला को सलाह दी कि वह घर का सोना (कान और गले की चेन) गूंदे हुए आटे में रखकर लाएं और अगले दिन उसे निकालकर एक सप्ताह तक उस पानी से नहाएं। महिला रोज सोन...