गढ़वा, जून 22 -- भवनाथपुर। विशुनपुरा थानांतर्गत क्षेत्र के लेवाटांड़ गांव निवासी विष्णु पाल की 19 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी प्रतिमा देवी का विषैले सर्पदंश से असमय मौत हो गई। प्रतिमा देवी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी निवासी सुरेश पाल पुत्री थी। उसकी 23 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। घटना शनिवार की अहले सुबह तकरीबन 3 बजे की है। उस वक्त प्रतिमा अपने बेड पर सो रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए, लेकिन किसी डॉक्टर या अस्पताल में ले जाने के बजाए वे पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया। उससे उसकी तबीयत बिगड़न लगी। अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.