मुरादाबाद, फरवरी 8 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत द्वितीय दिवस स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने झाड़ू लगाकर सफाई के प्रति बस्ती के बच्चों और लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. चारू ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ वातावरण हमारे जीवन को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल बनाता है। यदि हमारा विद्यालय, घर और आसपास का परिवेश साफ-सुथरा होगा तो न केवल बीमारियां दूर रहेंगी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्यों ...