पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज में मेजर मोड़ गली की झाड़ी से सोमवार की शाम में नवजात बच्ची को गंभीर हालात में बरामद किया गया। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में बच्ची को तत्काल भर्ती कर इलाज कराया गया परंतु उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया को पूरी की। एमआरएमसीएच टीओपी की प्रभारी पुष्पा डोडराय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे हमीदगंज के बीएन कॉलेज रोड निवासी शत्रुघन कुमार की पत्नी जानकी कुमारी, डॉ मीरा झा के क्लिनिक में काम कर घर लौटने के क्रम में मेजर मोड़ गली के झाड़ी से नवजात के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने समीप जाकर देखा और चादर में लिपटी नवजात बच्ची को पाकर उसे तुरंत एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। करीब एक के घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.