कौशाम्बी, जनवरी 7 -- पइंसा थाना क्षेत्र के बदबदापर गांव में नदी किनारे झाड़ियों के बीच मंगलवार शाम एक नवजात पड़ा मिला। किलकारी सुन मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। इस बीच अनेठा निवासी ननकी देवी के परिजन वहां पहुंच गए। वह नवजात को लेकर घर चले गए। ननकी देवी ने नवजात को अपना लिया है। स्थानीय पुलिस फिलहाल ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...