लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ। काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। काकोरी इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास रविवार को सर्विस लेन से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...