कौशाम्बी, मार्च 18 -- करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव में मंगलवार की सुबह बुजुर्ग महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में प्रसारित की हैं। पुलिस ने शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी बता पाने असमर्थता जताई। बंधवा कल्यान (इब्राहिमपुर) के ग्रामीण मंगलवार की सुबह खेतों की ओर गए तो वहां देखा कि करीब 70 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों के बीच पडा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाइ्र। गांव वालों के मुताबिक उन्होंने पहले कभी इस महिला को आसपास नहीं देखा है। ऐसे में उसकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि शव पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.