नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आदर्श नगर इलाके में गुरुवार सुबह झाड़ियों में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दमकल की टीम ने आग बुझाई और बुरी तरह जला शव पाया। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...