धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद। आद्रा में प्रस्तावित मरम्मत कार्य को देखते हुए झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू 23 व 24 फरवरी को बोकारो तक ही आएगी। दोनों दिन ट्रेन बोकारो से धनबाद के बीच रद्द रहेगी। साथ ही वर्दमान-हटिया मेमू भी 23 व 24 फरवरी को भी गोमो तक ही जाएगी। गोमो से ट्रेन वापस वर्दमान लौटेगी। 25, 26, 27 और 28 तथा एक मार्च को एक-एक घंटे की देरी से धनबाद से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...