जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 28 अप्रैल और 1 मई को रद्द रहेगी। जबकि, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 28 व 30 अप्रैल और 3 व 4 मई को आद्रा से अप-डाउन करेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। इससे अन्य मार्ग की भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इधर, मानिकुई और कुनकी के बीच नदी पर ब्रिज मरम्मत के लिए 27 अप्रैल को लाइन ब्लॉक होने के कारण टाटानगर से हटिया, बरकाकाना, आसनसोल, झाड़ग्राम व अन्य ट्रेनों का परिचालन रद्द था। बताया जाता है कि सुरक्षित परिचालन योजना से लाइन ब्लॉक कर रेलवे लाइन सिग्नल, प्वाइंट व अन्य यंत्रों को दुरुस्त करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.