जमुई, मार्च 22 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई जिले के एक बड़े इलाके में रेल पहुंचने का सपना अब साकार होने वाला है। जमीन अधिग्रहण के लिए गजट का प्रकाशन किया जा चुका है। जमुई का बड़ा इलाका रेलवे लाइन से अछूता था। रेलवे लाइन नहीं होने के कारण सोनो, चकाई यहां तक कि जिला मुख्यालय के लोगों को भी दूसरे प्रखंड जाकर ट्रेन पकड़ना होता है। जमुई जिले का कुल क्षेत्रफल लगभग 3300 वर्ग किलोमीटर है। जिले में दस प्रखंड है जिनमें अभी तक तीन प्रखंड तक ही रेल की पहुंच थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दो और प्रखंड भी रेल लाइन से जुड जाएगा। रेल मंत्रालय द्वारा झाझा से गिरिडीह तक रेल लाइन बिछाने की स्वीकृति दी जाने की बात बताई गई थी ,लेकिन उक्त कार्य दो चरणों मे कराए जाने की बात भी कही गई थी। प्रथम चरण में झाझा से बटिया तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.