जमुई, दिसम्बर 23 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझा में पारा 9 डिग्री के रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। यदि गूगल बाबा पर विश्वास किया जाए तो गूगल रिपोर्ट के अनुसार यह 9 डिग्री का तापमान झाझा में 8 डिग्री सेंटीग्रेड का अनुभव देता रहा। झाझा का सोमवार को तापमान न्यूनतम 9 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री रहा। शीत लहर, कुहरे ने कनकनी बढ़ा दी है। वर्ग कक्षा 5 से ऊपर के विद्यालय खुले रहने से बच्चे नाराज हैं। छात्रों ने विद्यालय संचालन को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। इससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो गया है। बड़े बूढ़े एवं बच्चे घरों में रहने को मजबूर रहे। छात्र-छात्रा भी परिजनों के साथ परेशान देखे गए। छात्रों का कहना है कि सुबह से शाम तक झाझा में अभी ठंड कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। अत: अधिकारी हम बच्चों को बीमार होने से बचाएं और विद्यालय को बंद करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.