लखीसराय, फरवरी 10 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। दानापुर मंडल द्वारा संचालित झाझा-दानापुर पेंडुलम फास्ट पैसेंजर ट्रेनें इन दिनों दैनिक यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुकी हैं। मुंबई जैसे मेट्रो शहरों की तर्ज पर चलाई जा रही यह पेंडुलम सेवा लखीसराय व किऊल के सैकड़ों यात्रियों के लिए बड़ी राहत दे रही है। दैनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल ने नियमित समय-सारिणी के तहत पेंडुलम सेवा शुरू की है। इससे सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, विद्यार्थी, निजी संस्थानों के कर्मी समेत बड़ी संख्या में यात्री रोजाना यात्रा कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेन में मधेपुरा में निर्मित अत्याधुनिक और उच्च शक्ति वाले डब्ल्यूएजी-12 इंजन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ट्रेनें तेज, सुरक्षित और समय पर चल रही हैं। झाझा-दानापुर पेंडुलम सेवा के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.