जमुई, दिसम्बर 29 -- झाझा, नगर संवाददाता। बरनवाल नवयुवक संघ झाझा ने रविवार को वन भोज का कार्यक्त्रम किया। संघ की बैठक सह वन भोज कार्यक्त्रम का आयोजन झाझा के मनोरम एवं प्राकृतिक स्थल यक्षराज स्थान पहाड़ की वादियों में संपन्न हुआ। लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर एवं महाराजा अहिवरन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मौजूद लोगों ने अहिबरन के आदर्शों पर चलने एवं बरनवाल समाज की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चाएं भी की। झाझा के जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत जदयू नेता शैलेंद्र रावत को इस अवसर पर शौल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्री रावत ने कहा कि झाझा को विकास की गति प्रदान करने में वे पीछे नहीं रहे हैं। झाझा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बावजूद झाझा के विकास में जो कमी रह गई है उसे पूरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.