जमुई, दिसम्बर 10 -- झाझा । निज संवाददाता पीले शेर यानि जेसीबी ने बुधवार को झाझा नगर क्षेत्र में जमकर कोहराम मचाया। बुलडोजर के कोहराम से अतिक्रमणकारियों के बीच त्राहिमाम की स्थिति रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व अल्टीमेटम के मुताबिक पुलिसिया सुरक्षा एवं जेसीबी, ट्रैक्टर समेत अन्य संसाधनों एवं कर्मियों के साथ नप प्रशासन की टीम बुधवार की सुबह शहर की सड़कों पर उतर गई थी। अभियान की अगुवाई कर रही नप की स्वच्छता पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने संबंधी जमुई के जिलाधिकारी के आदेश से रेल के पहरूओं को भी अवगत करा दिया था। ऐसे में रेल कार्य विभाग के एसएसई (आईओडब्लू) के कनिष्ठ अधिकारी निशांत कुमार व सागर कुमार भी नप टीम के साथ होने के मद्देनजर अतिक्रमण रोधी उक्त अभियान की शुरूआत रेल के हलके के स्टेशन चौक से की गई। इसके बाद भी मछली पट...