धनबाद, जनवरी 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बीसीसीएल जोनल कमेटी में रतिलाल टुडू को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रमिकों में खासा उत्साह है। यूनियन व झामुमो समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सम्मानित करने वालों में बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष घंटु त्रिगुणायत, लखनराम टुडू, भूदेव टुडू, महाबीर हांसदा, मनमोहन टुडू, संजय रजवार, सहजाद अन्सारी, ऋतिक सिंह, राजेश बहादुर, किशन लाल टुडू, सहदेव टुडू, उमेश टुडू, सोनू कुमार, बी महतो आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...