देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। झांसे में लेकर एक वर्षीया बच्ची को अपने पास रखने और बाद में गायब हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के करीब दो महीने बाद बच्ची की मां ने नगर थाना पहुंचकर एक महिला के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पीड़िता दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र की निवासी बताई जाती है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 27 दिसंबर 2025 को मजदूरी करने के लिए अपनी एक वर्ष की बच्ची के साथ देवघर आई थी। टावर चौक के समीप एक घर में मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात एक आदिवासी महिला से हुई। दिनभर दोनों के बीच बातचीत होती रही और आपसी पहचान बढ़ी। पीड़िता के अनुसार उसी शाम काम समाप्त होने के बाद उक्त महिला उसे और उसकी बच्ची को नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित अपने किराये के कमरे में ले ग...