आगरा, फरवरी 5 -- झांसी स्ट्रॉम ने अलीगढ़ वॉरियर को हराकर स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को खेले गए फाइनल में झांसी स्ट्रॉम ने अलीगढ़ वॉरियर को चार विकेट से हराकर विजेता ट्राफी जीती। विजेता टीम के यश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गोवर्धन स्टेडियम में हुए टूर्नामेंट में सुबह फाइनल मैच का शुभारंभ नेशनल अवॉर्ड विनर राहुल भाटी ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर अलीगढ़ वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन बनाए। विमल सिंह ने 33, अनूप गोस्वामी ने 26 रन का योगदान दिया। झांसी स्ट्रॉम के लिए यश ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी स्ट्रॉम की टीम ने साहिबप्रीत सिंह के 61 गेंदों में 73 रन की मदद से 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बना जीत हासिल की। मुख्य अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर केके श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.