लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। यूपी में झांसी के सदर बाजार और हरदोई के जीआरपी थाने को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। यह प्रमाण पत्र दोनों थानों को समय से फरियादियों की सुनवाई करना, बेहतर तरीके से सारे रिकार्ड रखना और आधुनिक तकनीक का लगातार इस्तेमाल करने पर दिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पुलिस व्यवस्था के लक्ष्य को धरातल पर उतारने की वजह से मिला है। डीजीपी ने दोनों थानों की पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद की है कि अन्य थाने में भी इसी तरह से कार्य करने का संकल्प लेंगे। यूपी के थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र पाने के लिए डीजीपी लगातार मानीटरिंग भी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...