आगरा, जून 20 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 04181/04182 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। ट्रेन झांसी से 24 जून से 5 अगस्त तक हर मंगलवार को और लालकुआं से 25 जून से 6 अगस्त तक हर बुधवार को संचालित होगी। ट्रेन झांसी से रात 8:15 बजे चलकर बुधवार रात 1:25 बजे आगरा कैंट और लालकुआं से दोपहर 12:20 बजे चलकर रात 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे। ट्रेन झांसी से ग्वालियर, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बरेली, इज्जतनगर होते हुए लालकुआं जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.