संवाददाता, फरवरी 21 -- झांसी जिले के कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार दोपहर झांसी-खजुराहो एनएच पर गांव भदरवारा में पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से घर वापस आ रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया और फंसाकर करीब 600 मीटर घसीटती ले गई। हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा रानीपुर निवासी राजकुमार साहू (65) और मोर पहाड़ी निवासी किशोरी साहू (60) आपस में रिश्ते में चचेरे भाई थे।बाइक सवारों को 600 मीटर तक घसीटा शुक्रवार को दोपहर वह रिश्तेदारी से छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही राजकुमार बाइक लेकर हाइवे पर गांव भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही थार कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.