झांसी, अक्टूबर 5 -- झांसी/मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव चकारा से लापता कक्षा तीन के छात्र की हत्या कर दी गई। शव शनिवार देर रात घर में बने भूसे के कमरे में मिला। इकलौते बेटे का शव देख परिवार बिलख पड़ा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए एक को हिरासत में लिया गया है। गांव चकारा के रहने वाले राजवेंद्र किसान हैं। उनका आठ साल का बेटा मुकेश गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार शाम राजवेंद्र पत्नी के साथ खेत पर थे। खेत में खेलते समय मुकेश लापता हो गया। जब दादी ने नाती मुकेश को कहीं देखा नहीं तो चिंतित हो गईं। उन्होंने बेटे राजवेंद्र, बहू, और पति राम श्रवण को खबर की। मुकेश के लापता होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर लहचूरा थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.