झांसी, मार्च 3 -- झांसी, संवाददाता 34 डिग्री के साथ आए मार्च के दूसरे दिन ताप में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पर, फिजा में गर्माहट बरकरार रही। सूरज के तपिश ने रविवार बंदों को बेहाल किया। अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में आकाश साफ रहेगा। रविवार को सुबह 6.39 बजे सूर्योदय हुआ। फिर घंटे-दर-घंटे सूरत के तेवर लगातार बढ़ते गए। 9.30 बजते ही चटक धूप से झांसीवाले किनारा करते दिखे। 10.30 बजे मौसम की तल्खी के बीच बाजार शुरू हुए। धूप से बचाव करते हुए ग्राहकों की चहल-कदमी शुरू हुई। खासतौर से फुटपाथी दुकानदारों का बुरा हाल हुआ। कोई त्रिपाल कसता नजर आया तो छाते की ओट में दिखे। घरों से निकले लोगों ने हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी का सहारा लिया। दोपहर 2.30 बजते ही ताप 33 डिग्री पर टिक गया। जो करीब दो घंटे तक इसी स्थिति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.