झांसी, फरवरी 12 -- झांसी, संवाददाता। झांसी-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर अम्बाबाय के पास पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें किसानों में गजब उत्साह रहा। उन्होंने बढ़-चढ़कर नगद इनाम जीते। वहीं बड़ी संख्या में दर्शक भी हाइवे पर जमे रहे। बैलगाड़ी दौड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अम्बाबाय स्थित झांसी-ग्वालियर हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ में हमीरपुर, बांदा, मौदहा, गवालियर, झांसी सहित आसपास के किसानों ने भाग लिया। वह अपने बैलों और गाड़ी को आकर्षक तरीके से सजाकर लाए। प्रतियोगिता में इस बार ग्रामीण संस्कृति और किसानों का जोश चरम पर नजर आया। पूरे बुंदेलखंड से आए किसानों ने सजे-धजे बैलों के साथ दमखम दिखाया। वहीं बच्चों की दौड़ ने आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम के संयोजक बालजी गुर्जर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों और उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.