झांसी, जनवरी 27 -- झांसी। झांसी जिला कारागार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती आधी रात के बाद अपनी जेल बंद कराकर घर पहुंचे डिप्टी जेलर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिससे जेल प्रशासन व परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यूपी के मुरादाबाद के थाना नागफनी के गांव बंगला के सुरेंद्र कुमार सिंह डिप्टी जेलर (उप जेलर या सहायक कारापाल) के पद पर तैनात थे। करीब सात महीने वह गाजियाबाद से तबादले पर झांसी जिला कारागार आए थे। वह जेल खुलवाते और बंद कराते थे। रविवार की देर रात अपनी जेल बंद कराकर घर पहुंचे। उन्होंने बेटे योगेश सिंह, पत्नी बालादेवी सिंह सहित अन्य के साथ खाना गया। फिर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए वर्दी तैयार करने लगे। आधी रात के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में तेजी से दर्द हुआ। वह पसीना-पसीना हो गए। यह द...