झांसी, अक्टूबर 8 -- झांसी/बरुआसागर, संवाददाता बरुआसागर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। बुधवार सुबह झांसी-खजुराहो एनएच पर एक धार्मिक स्थल के करीब टायर फटने से तेज रफ्तार बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ रॉंग साइड जाकर खाई में गिर गई। हादसे में करीब 10 मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कईयों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे एक प्राइवेट एसी बस जयपुर से बागेश्वरधाम मध्य प्रदेश जा रही थी। बस में चालक, हेल्पर के अलावा करीब 30 मुसाफिर थे और अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे। जैसे चालक ही बरुआसागर स्थित एक धार्मिक स्थल के करीब पहुंचा। तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। जिससे बस बेकाबू हो गई। वह लहराते हुए डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड गई और हाइवे किनारे करीब 10 फीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.