झांसी, मई 5 -- झांसी, संवाददाता कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव अमरा में संदिग्ध परिस्थितयों मामा के यहां मजदूरी करने आए भतीजे का शव धार्मिक स्थल के करीब खून से लथपथ मिलने पर सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोटें निशान थे। आरोप है कि रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला जालौन के थाना कोंच के गांव बसोब निवासी लालजी (40) बेटा जसोदा नंदन गांव अमरा में कुछ दिन पहले अपने मामा के यहां भूसा मशीन पर ट्रैक्टर चलाने के लिए मजदूरी करने आया था। हर रोज उसे मजदूरी दी जाती थी। कुछ दिन पहले उसका रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बीती देर रात धार्मिक स्थल के पास से ग्रामीण निकल रहे थे। तभी उन्होंने खून से लथपथ लालजी का श्व पड़ाप देखा तो दंग रह गए। उसकी शरीर पर चोटों के निशान थे। जिससे आस...