कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर सेक्शन में खुरहंड-डिंगवही-बांदा स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इसके लिए रेलवे ब्लॉक लेगा और आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। सात ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से रेग्युलेशन होकर (देरी से) चलेंगी। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें भी विभिन्न स्टेशनों के बीच रोक-रोक कर चलाई जाएंगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल दैनिक 11 दिसंबर, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट दैनिक भी इसी दिन, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर, 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झासी -बांदा, 64614 बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल दैनिक पांच से 11 दिसंबर तक और 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर दैनिक भी इसी ...