झांसी, जनवरी 5 -- चिकित्सा सुविधा आम लोगों को अधिक से अधिक उपलब्ध कराने पर प्रदेश सरकार फोकस कर रही है। इसी को लेकर झांसी मंडल में इस साल 614 इकाइयों का कायाकल्प होगा। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने पर पूरा जोर दे रही है। कायाकल्प में आठ बिन्दुओें का आंकलन होता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड में चिकित्सा इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर कर उनकी गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। वर्ष 2026 में झांसी मंडल की 600 से अधिक चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड में शामिल किए जाने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्ष 2025 में झांसी मंडल की 194 चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड मिला था। वर्ष 2026 के लिए झांसी म...