आगरा, अगस्त 8 -- यात्रियों की सुविधा व रक्षाबंधन पर्व के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल जनरल ट्रेन झांसी से 8 से 10 अगस्त तक और निजामुद्दीन से 9 से 11 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन झांसी से दोपहर 3.45 बजे चलकर शाम 7.35 बजे आगरा कैंट और रात 12.30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन निजामुद्दीन से रात 2 बजे चलकर सुबह 5.20 बजे आगरा कैंट व सुबह 9.30 बजे झांसी पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.