ललितपुर, जनवरी 12 -- जिला मुख्यालय से चलकर झांसी जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई। स्थानीय राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल एक यात्री को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। झांसी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब जिला मुख्यालय से सवारियां लेकर झांसी जा रही बस नेशनल हाईवे पर अमरपुर मंडी के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में उससे जा टकराई। सागर से चलकर बस जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर पहुंची और यहां से सवारियां लेकर झांसी के लिए रवाना हुई। बस जब झांसी के लिए रवाना हुई, तो वह सवारी से खच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.