सीतापुर, दिसम्बर 9 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार देख रही नीलम चौधरी को हटाकर झांसी के गुरसहाय नगरपालिका में तैनात पवन किशोर को नियमित ईओ के पद पर तैनात किया गया है। ईओ नीलम चौधरी से प्रभार हटाया जाना रविवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। मालूम हो कि सात अगस्त को बिसवां की ईओ नीलम चौधरी को महमूदाबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। रविवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने नगर पालिका कार्यालय, वंदन योजना के तहत मां संकटा देवी धाम व रामकुंड चौराहे से शहजानी जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया था। जिसमें भारी अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी ने ईओ नीलम चौधरी को कड़ी फटकार लगाई थी और चेतावनी पत्र निर्गत करने प्रतिलिपि संयुक्त निदेशक शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। म...