झांसी, दिसम्बर 12 -- झांसी को गौरवान्वित करने वाला पल एक बार फिर आया है। शहर के युवा, ऊर्जावान और नवोन्मेषी चार्टर्ड अकाउंटेंट सी ए रचित अग्रवाल को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च प्रोफेशनल सम्मानों में से एक आईसीएआई 40 अंडर 40 इंडस्ट्री लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बताते चलें कि यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पूरे भारत से ऐसे 40 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दिया जाता है, जिन्होंने 40 वर्ष की आयु से पहले उद्योग जगत में विशिष्ट योगदान कर प्रोफेशन को नई दिशा प्रदान की हो। इस वर्ष देश भर से चुने गए 40 विजेताओं में झांसी से केवल एक मात्र और पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सी ए रचित अग्रवाल का चयन हुआ है, जो शहर और पूरे बुंदेलखंड अंचल के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। भव्य समारोह में यह अ...