झांसी, अक्टूबर 31 -- सुबह से भीषण जाम लग गया। सुबह से दोपहर तक लगे जाम में जहां लोग परेशान नजर आए वहीं जाम को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन भी हलाकान होता दिखा। यहा एक बाहन के बंद होने के बाद जाम शुरु हुआ जो धीरे धीरे बढ़ता ही गया। सड़क पर पानी गिरने के बाद कीचड़ ने लोगों के लिए समस्या को और दोगुना कर दिया। इतना ही नहीं जाम के चलते रागीर घंटों परेशान रहे। इस जाम का शिकार हुए लोगों ने बताया कि करीब तीन से चार घंटे वे जाम में उलझे रहे जबकी कई बड़े वाहन सुबह से अभी भी एक कही जगह पर हैं। उन्हें निकालने के लिए इस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद करा दी गई है। जाम में स्कल जाने वाले बच्चों के वाहन भी फंस गये। एक ट्रक चालक प्रमोद कुमान ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से वह जाम में फंसा हुआ है। वह रूद्रपुर से चेन्नई जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कह...