आगरा, जनवरी 4 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस का ठहराव चिरुला स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि चिरुला स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव 1 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन चिरुला स्टेशन पर शाम 4.23 बजे पहुंचेगी और 1 मिनट ठहरने के बाद आगे रवाना होगी। वहीं आगरा कैंट से झांसी जाने वाली ट्रेन चिरुला स्टेशन पर सुबह 11.11 बजे पहुंचेगी और 1 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.