लखनऊ, अक्टूबर 30 -- चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। झांसी, बाराबंकी और अमेठी के फुर्सतगंज में अक्तूबर माह का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यानी जब से इन जिलों के केन्द्रों पर तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, तब से अब तक का सबसे कम तापमान रहा। यूपी में गुरुवार को 19 जिलों में बारिश हुई और 20 जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार झांसी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 10.7 डिग्री नीचे रहा। बाराबंकी में 22.5 रहा जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम रहा। फुर्सतगंज में 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम था। इसके अलावा सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 23.3, सामान्य से 6.8 डिग्री कम, लखनऊ में 23.9, सामान्य से 7.5 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.